{"_id":"5ba13181867a557e876d8f93","slug":"check-each-other-s-weapons-and-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दूसरे के हथियारों को जांचा और परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दूसरे के हथियारों को जांचा और परखा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
मोर्टार के साथ दोनों देशों के सैनिक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबटिया छावनी में भारत और अमेरिका के संयुक्त युद्धाभ्यास के दूसरे दिन दोनों देशों के सैनिकों ने एक दूसरे के अत्याधुनिक हथियारों को जांचा परखा। आधुनिक संचार उपकरणों से भी सैनिक रूबरू हुए। जवानों की शारीरिक प्रशिक्षण, लेक्चर क्लासेस और खेलकूद गतिविधियां भी जारी रहीं।
विज्ञापन
मंगलवार को चौबटिया के गरुड़ा मैदान में इंडो-अमेरिकी सेना की ओर से हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई । इसमें दोनों देशों की ओर से अत्याधुनिक हथियारों को शामिल किया गया था। सैनिकों ने एक दूसरे को हथियारों की खूबियों के बारे में बताया गया। लंबी दूरी तक मारक क्षमता वाले राकेट लांचर, मोर्टार लांचर, मशीन गन, नाईट विजन उपकरणों को प्रदर्शनी में शामिल किया गया। फील्ड ट्रेनिंग में भी दोनों देशों के सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन