फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Check Distribution in Garur

विधायक दास ने सीएम विवेकाधीन कोष के बीस लाख रुपये के चेक वितरित किए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Check Distribution in Garur
गरुड़ में विधायक दास सीएम विवेकाधीन कोष के चेक वितरित करते - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। विधायक चंदन राम दास ने तहसील मुख्यालय में आयोजित समारोह में सीएम विवेकाधीन कोष से स्वीकृत 20 लाख रुपये के चेक करीब 300 लोगों को बांटे। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष का धन बांटा जाएगा। विधायक दास ने कहा कि उन्होंने पांच साल के इस कार्यकाल में तीन करोड़ रुपये से अधिक राशि के चेक लोगों को बंटवाए।
विज्ञापन

विधायक दास ने कहा कि बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने तीन बार के विधायक कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए भरपूर सहयोग दिया। इसलिए क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। चेक वितरण समारोह में ज्येष्ठ उपप्रमुख बहादुर सिंह कोरंगा, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश रावत, एसडीएम गरुड़ रामकुमार पांडे, तहसील के नाजिर ललित गोस्वामी, पटवारी किशोर कांडपाल, संजय आर्या आदि थे।
विज्ञापन

इससे पहले विधायक दास ने गोमती घाटी के छत्यानी, मजकोट, रौल्याना, नरसिंह चौरा, मैगड़ीस्टेट आदि गांवों का भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनीं। घाटी के रतिसेरा, मजकोट, छत्यानी गांव के नवयुवक मंगल दल और महिला मंगल दलों को वाद्य यंत्र बांटे। भ्रमण में उनके साथ जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह किरमोलिया, अंकित, इंद्र सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed