फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cheap grain sellers will not raise ration if bills are not paid

Almora News: सस्ता गल्ला विक्रेता बिलों का भुगतान न होने पर नहीं उठाएंगे राशन

Sat, 15 Apr 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 15 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Cheap grain sellers will not raise ration if bills are not paid
नंदादेवी में हुई बैठक में मौजूद सस्ता गल्ला विक्रेता।। संवाद
अल्मोड़ा। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ की नंदादेवी मंदिर परिसर में हुई बैठक में वक्ताओं ने पीएम गरीब कल्याण योजना और राष्ट्रीय खाद्य योजना के तहत बांटे गए खाद्यान्न के बिलों का भुगतान न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जल्द भुगतान नहीं होने पर एक मई से राशन न बांटने का एलान किया।
विज्ञापन

शनिवार को हुई बैठक में संघ के महामंत्री केसर सिंह ने कहा कि जब तक आंगनबाड़ी को वितरित किए जाने वाले खाद्यान्न का अग्रिम भुगतान विक्रेताओं को नहीं होता है तब तक कोई भी विक्रेता खाद्यान्न का वितरण नहीं करेगा। संघ के जिलाध्यक्ष संजय साह रिक्खू ने कहा कि ऐसी स्थिति में विक्रेता मई का खाद्यान्न नहीं उठाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि डोर स्टेप योजना के तहत ठेकेदार राशन खाद्यान्न दुकान तक न पहुंचा कर सड़क में उतार रहे हैं। अधिकतर बोरों में खाद्यान्न कम होने की शिकायत मिल रही है जिसका सीधा नुकसान विक्रेताओं को झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गल्ला विक्रेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो इसके गंभीर परिणाम विभाग को भुगतने होंगे। बैठक में मनोज वर्मा, अभय साह, रानीखेत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, बाड़ेछीना अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, सोमेश्वर अध्यक्ष रमेश भाकुनी, संदीप नंदा, राजेंद्र लटवाल, महेंद्र देवड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed