फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CHC received massive irregularities in PPP mode

पीपीपी मोड के सीएचसी में मिली भारी अनियमितताएं

Fri, 15 May 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Fri, 15 May 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
CHC received massive irregularities in PPP mode

सीएचसी के आकस्मिक निरीक्षण को पहुंचे स्वास्थ्य निदेशक डा.एलएम उप्रेती स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं और प्रबंधकों की मनमानी देखकर दंग रह गए। अस्पताल में 12 की जगह छह ही डाक्टर तैनात थे। दोपहर पौने दो बजे ही दवा का काउंटर बंद कर दिया गया था। निदेशक ने इसके खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजने और कार्रवाई की बात कही। इसी बीच सांसद अजय टम्टा भी सीएचसी पहुंचे गए।

विज्ञापन


स्वास्थ्य निदेशक डा.एलएम उप्रेती ने निरीक्षण किया तो पता चला कि अल्ट्रासाउंड मशीन तो है, पर रेडियोलोजिस्ट न होने की वजह से मशीन बंद पड़ी है। दंत चिकित्सक ने बताया कि दांत उखाड़ने के अलावा यहां कोई सुविधा नहीं दी जाती है, क्योंकि मशीनों का अभाव है। मरीजों ने भी बाजार से दवाई मंगाने की शिकायत की। यहां 12 डाक्टर होने चाहिए, लेकिन मात्र छह ही डाक्टर तैनात हैं।
विज्ञापन


 इनमें भी निरीक्षण के दौरान एक नदारद था। अन्य स्टाफ का भी यही हाल है। निदेशक ने प्रभारी चिकित्साधिकारी और प्रबंधक से नाराजगी जताते हुए व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी। निदेशक ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था का माहौल है। इसके खिलाफ शासन को शीघ्र ही रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने इस मामले में शील नर्सिंग होम के मालिक से मोबाइल पर बातचीत कर अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने पीपीपी मोड को सरकारी धन की बर्बादी बताते हुए कहा कि इसने तो स्वास्थ्य व्यवस्था की कमर ही तोड़ दी है। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.अमजद खान, प्रबंधक भरत बिष्ट, भाजपा जिला संपर्क प्रमुख गणेश कांडपाल व मंडल अध्यक्ष पूरन संगेला सहित कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed