{"_id":"425becb1e522b2fa45bd7a6976c4b3fd","slug":"chc-movement-on-ppp-mode-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी को पीपीपी मोड पर दिया तो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी को पीपीपी मोड पर दिया तो आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (भिकियासैंण) अल्मोड़ा
Updated Sat, 14 Mar 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण को पीपीपी मोड पर देने के विरोध में विभिन्न संगठनों के लोगों ने जुलूस निकालकर तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया। तहसीलदार के माध्यम से सीएमओ को ज्ञापन भेजा। उन्होंने 25 मार्च से आंदोलन की चेतावनी दी है।
सीएचसी को पीपीपी मोड में दिए जाने के प्रयास से नाराज क्षेत्र के लोगों ने जुलूस निकाला और तहसील कार्यालय में प्रदर्शन कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि पूर्व में चौखुटिया अस्पताल को पीपीपी मोड में देने से अस्पताल की जो बदहाली हुई है वही स्थिति इस अस्पताल की भी हो जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जिस दिन से अस्पताल को पीपीपी मोड में दे दिया जाएगा उस दिन से अस्पताल में तालाबंदी कर दी जाएगी। यदि अस्पताल को पीपीपी मोड में दिया गया तो 25 मार्च को जाम लगाकर आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से सीएमओ को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन करने वालों में वालों में नरेंद्र बिष्ट, पुष्कर पाल सिंह, दीपक बिष्ट, देव गिरी, महिपाल सिंह, प्रकाश जोशी, गोपाल राम, खुशाल नेगी, सुरेंद्र, मनोहर सिंह, मदन मेहरा, दीपक बोरा, गोपाल सिंह, नंदन गिरी, उमेश चंद्र, इश्तयाक खान, लीला बिष्ट, कमला गोस्वामी, दीपा मावड़ी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
फोटो- मेल से हल्द्वानी भेजी है।