{"_id":"fce6608988ec1c0713eb34cd53e1f5f4","slug":"chaunlia-nvs-diarrhea-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":" चौनलिया नवोदय विद्यालय में डायरिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौनलिया नवोदय विद्यालय में डायरिया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भतरौंजखान (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 17 Mar 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गधेरे का दूषित पानी पीने से चौनलिया स्थित राजीव नवोदय विद्यालय में डायरिया फैल गया है। तीन दिन के भीतर 84 बच्चे इस संक्रामक बीमारी की चपेट में आ गए हैं। बताया जाता है कि दो दिन तक विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों और प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं दी। हालात गंभीर होने पर मंगलवार सुबह विद्यालय प्रशासन ने एसडीएम भिकियासैंण को डायरिया फैलने की सूचना दी। सूचना पर भिकियासैंण के एसडीएम एनएस नबियाल डॉक्टर को लेकर विद्यालय पहुंचे और बच्चों का इलाज शुरू किया। दोपहर बाद डीएम विनोद कुमार सुमन और मुख्य शिक्षाधिकारी एके सिंह ने भी नवोदय विद्यालय का जायजा लिया। अब तक 25 बीमार बच्चों को अभिभावक हास्टल से घर ले जा चुके हैं। इसमें से कुछ छात्रों की परीक्षा भी चल रही है।
जानकारी के मुताबिक विद्यालय के हास्टल में रविवार सुबह से कई बच्चाें को उल्टी, दस्त और तेज बुखार आ रहा था। विद्यालय प्रशासन ने इसकी सूचना किसी को नहीं दी। सोमवार सुबह जब चार बच्चों की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो 108 एंबुलेंस से टीचर उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भतरौंजखान ले गए मगर वहां डॉक्टर ही नहीं था। हऊली स्वास्थ्य केंद्र के डा. नंद लाल शुक्ला को उपचार के लिए बुलाया गया, लेकिन उनके पास भी पर्याप्त दवाइयां नहीं थी। बच्चों को कुछ दवाइयां देकर हास्टल भेज दिया गया। बच्चों की हालत गंभीर होने पर मंगलवार सुबह विद्यालय प्रशासन ने एसडीएम भिकियासैंण को इसकी जानकारी। डायरिया की खबर पर अभिभावकों में खलबली मच गयी। जानकारी मिलते ही कई अभिभावक अपने बच्चों को लेने पहुंच विद्यालय पहुंच गए। दोपहर तक 25 बच्चों को अभिभावक घर ले जा चुके थे। अन्य बीमार बच्चे अभिभावकों का इंतजार कर रहे हैं।
भिकियासैंण के एसडीएम एनएस नबियाल ने बताया कि भिकियासैंण के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. पीयूष रंजन को लेकर वह विद्यालय पहुंचे। बच्चों का इलाज शुरू किया। शाम साढ़े चार बजे राजकीय अस्पताल रानीखेत के डा. आरएस सागर के नेतृत्व में पहुंची डॉक्टरों की टीम ने भी बच्चों का इलाज किया। प्रधानाचार्य मनोज कांत उपाध्याय ने बताया कि बच्चों के बीमार होने की सूचना मिलने के बाद उन्होंने सोमवार को ही भतरौंजखान अस्पताल में बच्चों का इलाज शुरू करवा दिया था। मंगलवार को भी बीमार बच्चों को 108 एंबुलेंस से भतरौंजखान अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
आठ-दस बच्चों के ही बीमार होने की बात बताई
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। मंगलवार की सुबह जब कुछ अभिभावक पत्रकारों के साथ विद्यालय पहुंचे तो विद्यालय प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। विद्यालय प्रशासन के पास बीमार बच्चों की सही संख्या तक नहीं थी। विद्यालय प्रशासन ने भिकियासैंण के प्रभारी चिकित्साधिकारी को आठ से दस बच्चों के बीमार होने की सूचना दी थी जिससे वह भी पूरी तैयारी के साथ नहीं पहुंच पाए।