फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chaukhutiya Wins

Almora News: चौखुटिया की टीम रही विजेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Chaukhutiya Wins
अल्मोड़ा में अंडर -17 जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता के विजेता। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। एचएनबी स्टेडियम अल्मोड़ा में स्पेशल कंपोनेंट प्लान के अंतर्गत अनुसूचित जाति के बालक वर्ग की दो दिनी अंडर -17 जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच चौखुटिया ने जीत लिया। चौखुटिया ने ताड़ीखेत को 25-14, 25-16 से हराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आधार पर बालकों का 25 दिसंबर से शुरू होने जा रहे छह दिनी विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन किया गया। निर्णायक वालीबाल प्रशिक्षक गीता बिष्ट, प्रभा नेगी, तुषार कांडपाल, विक्रम रावत थे। प्रतियोगिता में धौलादेवी, द्वाराहाट, ताकुला, चौखुटिया, ताड़ीखेत ब्लॉक की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के सभी मैच नाक आउट पद्धति से खेले गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा प्रदेश मंत्री नरेंद्र प्रसाद आगरी, विशिष्ट अतिथि अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्या, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी अरुण बनग्याल ने संयुक्त रूप से पुरस्कार वितरण किया। वहां पर किशन लाल, अख्तर अली, जीवन प्रकाश, गिरीश चंद्र, सुरेश वर्मा, शिवराज बनकोटी, नवीन वर्मा, हरीश गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed