फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chaukhutia the children the message

चौखुटिया में बच्चों ने दिया संदेश

Sun, 20 Dec 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 20 Dec 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
Chaukhutia the children the message

 उत्तराखंड में पलायन की समस्या और आए दिन खाली हो रहे गावों से हर स्तर पर चिंता देखने को मिल रही है। इसी समस्या को लेकर  बोनाफाइड पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन इससे संबंधित पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित कर लोगों से गांव नहीं छोड़ने की अपील की गई। पोस्टरों में गांव की वेदना को दर्शाया गया था। इस दौरान बच्चों ने पहाड़ बचाने की शपथ ली।

विज्ञापन


उत्तराखंड  में पलायन की बढ़ती समस्या और लगातार खाली हो रहे गांवों से हर कोई व्यथित और चिंतित है। इसको लेकर सरकारी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों से भी कोई समाधान नजर नहीं आ रहा है। पलायन की इसी समस्या को लेकर बोनाफाइड  स्कूल में हो रहे तीन दिवसीय पलायन रोको कार्यक्रम के दूसरे दिन बच्चों द्वारा बनाई गई पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों से गांव नहीं छोड़ने की अपील की गई।
विज्ञापन


बच्चों ने गावों के मनोहारी दृश्यों को पोस्टरों में बेहतरीन ढंग से उकेरा था। साथ ही आओ अपना पहाड़ बचाएं, सुंदर उत्तराखंड बनाएं, कुछ दिन तो गुजारो गांव में  स्नेह की छांव में, पहाड़ मत छोड़ो, रिश्ता मत तोड़ो जैसे स्लोगन लिखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ एमसी जोशी, पेशकार कौशिक बनौला और एडीओ महेश उपाध्याय ने किया। इस दौरान बच्चों को पहाड़ बचाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के अलावा प्रबंधक पुष्कर कांडपाल, उमराव नेगी आदि ने विचार रखे। बच्चों ने कविताएं सुनाईं। संचालन हेमंत कुमार ने किया।


वहीं ललिता जोशी, कृष्णा नेगी, राधा कोहली, गजेंद्र मेहरा, हेमंत कुमार, गोविंद सिंह नेगी, हेमलता तिवारी, नीलम कैड़ा, नीमा मनराल, हेमलता साह, मीरा जोशी, रेनू नैलवाल़, मधु कांडपाल़, हेमलता कांडपाल व जीवन नेगी आदि मौजूद थे। इससे पूर्व पहले दिन शंखनाद रैली निकाली गई। स्कूल प्रबंधन ने रैली के दौरान  दिए गए सहयोग के लिए  थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सहित सभी पुलिस कर्मियों  का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed