फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chaukhutia stopped dumper

अवैध खनन पर रोक लगाने में प्रशासन फेल

Thu, 25 Feb 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Thu, 25 Feb 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Chaukhutia stopped dumper

 क्षेत्र के रामपुर इलाके में अवैध खनन पर रोक नहीं लग पा रही है। खनन के धंधे से जुड़े लोग रात को भी पत्थर उठा ले जा रहे हैं। अवैध खनन कर पत्थरों को लेकर जा रहे डंपर को ग्रामीणों ने रात भर घेरकर रोके रखा। सुबह एसडीएम के मौके पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने डंपर को उनके सुपुर्द किया। बाद में प्रशासन ने डंपर को सीज कर दिया।

विज्ञापन

 
ग्राम पंचायत रामपुर के जंगल में ग्रामीणों के लगातार प्रयासों के बावजूद अवैध खनन पर लगाम नहीं लग पा रही है। बुधवार की रात करीब ग्यारह बजे रामपुर के जंगल से अवैध रूप सें पत्थर ले जा रहे एक डंपर संख्या यूके01सीए0752 को ग्रामीणों ने मौके पर पकड़कर घेर लिया।
विज्ञापन


ग्रामीण डंपर को बृहस्पतिवार की सुबह एसडीएम के पहुंचने तक घेरे रहे। सुबह दस बजे एसडीएम हेमंत वर्मा के पहुंचने पर ग्रामीणों ने डंपर को उनके सुपुर्द कर दिया। एसडीएम ने ग्रामीणों से खनन करने वाले ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और डंपर सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि खनन स्थल पर पड़े पत्थरों को भी कब्जे में लिया जाएगा। डंपर को रात भर घेरे रहे ग्रामीणों ने मौके पर आग तापकर  किसी तरह रात बिताई। लोगों का कहना था कि पुलिस प्रशासन के उदासीन रवैए के चलते ही ग्रामीणों ने अवैध खनन करने वालों को सबक सिखाने की ठानी है।

लोगों का कहना है कि खनन करने वाले को पूर्व में भी समझाया गया, परंतु वह नहीं माना। रात भर डंपर को घेरे रखने वाले ग्रामीणों में रामपुर की प्रधान कुंती देवी, पूर्व प्रधान रतन राम, दिनेश चंद्र, बिपिन चंद्र, सरपंच प्रतापगिरी, जगत सिंह राई, पूरन उप्रेती, खुशाल सिंह, कविता, पदमा, मोहनी, माया, सरस्वती, दिनेश चंद्र,गंगादेवी, मोहनी देवी, रेवती देवी बबीता अनिता हुंसुली, बसंती, नंदी आदि तमाम ग्रामीण शामिल थे।

उप जिलाधिकारी हेमंत वर्मा बताते हैं कि खनन करने वाले ठेकेदार हीरासिंह बिष्ट का डंपर यूके01सी-0752 सीज कर दिया है। बताया कि इसी ठेकेदार द्वारा रामपुर में पूर्व में भी अवैध खनन किया गया था जिसमें दो लाख नौ हजार की पेनाल्टी की जा चुकी है।


 इसके बावजूद फिर खनन करना ठीक नहीं है। इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के साथ ही पूरे क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसमें किसी को नहीं बख्शा जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed