फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chaukhutia not seen the power

चौखुटिया के 14 तोकों ने नहीं देखी बिजली

Sat, 19 Sep 2015 12:41 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूूराे, अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 19 Sep 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन

विकासखंड चौखुटिया के दूरस्थ 13 तोकों और भिकियासैंण के एक तोक में आज तक बिजली नहीं पहुंची है। इन तोकों में रहने वाले सैकड़ों लोग आज  तक बिजली नहीं देख पाए हैं।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि हर बार चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के लोग बिजली पहुंचाने का वायदा करते हैं, लेकिन इन गांवों में बिजली पहुंचाने के लिए आज तक ठोस प्रयास नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि बिजली नहीं होने के कारण यह लोग टीवी, मोबाइल, इंटरनेट आदि सुविधाओं से भी वंचित हैं। इन तोकों में रहने वाले स्कूली बच्चों को पढ़ाई में भी दिक्कत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही दूरस्थ इलाकों में रहने वाले यह लोग तेंदुए और अन्य जंगली जानवरों के आतंक के चलते रात के अंधेरे में बाहर नहीं निकल पाते। लोगों ने छूटे हुए तोकों में बिजली की लाइन डालने का काम तुरंत शुरू करने की मांग की है। 


चौखुटिया ब्लाक के सभी गांवों में बिजली पहुंच चुकी है, लेकिन करीब एक दर्जन तोकों में आज तक बिजली नहीं पहुंची है।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी विकासखंड की ग्राम पंचायत बसरखेत में कन्याणी और बिंसर तोक, ग्राम पंचायत जाला का थपलियाखाता सहित अन्य तोकों में बिजली पहुंचाने के आश्वासन देते रहते हैं लेकिन बिजली की लाइन बिछाने का काम आज तक शुरू नहीं हो सका है।

ग्रामीणों का आरोप है कि इन तोकों में काफी कम लोग रहते हैं इस कारण राजनीतिक दल वहां बिजली पहुंचाने में खास रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed