फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chaukhutia marathon

मनीष, गायत्री, मनीष, किरन, धीरज, आंचल जीते

Sun, 04 Sep 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 04 Sep 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Chaukhutia marathon
चौखुटिया के मेराथन विजेता - फोटो : अमर उजाला

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया के बाखली खेल मैदान से स्वास्थ्य जागरूकता रैली के तहत शुरू हुई बालक, बालिकाओं की मैराथन में सीनियर से लेकर सब जूनियर वर्ग तक क्रमश: मनीष कुमार, गायत्री कुमयां, मनीष पांडे, किरन, धीरज नेगी, आंचल जीते। कमलेश, वर्षा सिंह, कुनाल बिष्ट, श्वेता अधिकारी, हर्षित घनस्याल, रेखा साह द्वितीय, राजेंद्र पटवाल, पूजा रावत, संजय नेगी, रेनु, भगवत साह, लक्ष्मी तृतीय रहे।

विज्ञापन


सभी को प्रमाण पत्र, मेडल, नकद पुरस्कार दिया गया। पूर्व फौंजी देवसिंह को 12 किमी दौड़ने पर विशेष सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतिभागियों ने 3 से लेकर 12 किमी तक की दौड़ लगाई। ब्लॉक प्रमुख बिशनराम, टी बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष कुबेर कठायत ने झंडी दिखाकर टीमों को रवाना किया।
विज्ञापन


वहीं कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एथलीट प्रशिक्षक भूपेंद्र बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख ललिता बिष्ट, डॉ. कुलदीप बिष्ट, जगत सिंह बिष्ट, महेश नेगी, दिनेश नेगी, मदन घुघत्याल, जीवन नेगी, शिवराज कठायत, राजीव कांडपाल, गजेंद्र किरौला, वीरेंद्र बिष्ट, कैलाश गिरी, ललित टढियाल, हरीश तिवारी, गगन चौघरी, रघुवर मनराल, ललित पांडे, अजय वर्मा, धीरज तिवारी, भारतेंदु जोशी थे।  संयोजक भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने आभार जताया। प्रतियोगिता को लेकर युवा प्रतिभागियों में खास उत्साह था। प्रतियोगिता सुबह सात बजे से शुरू हुई जबकि प्रतिभागी तड़के पांच बजे से पहुंचना शुरू हो गए थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed