{"_id":"4bf2728d077ee931e7177acdd6faebb7","slug":"chaukhutia-became-headache-masi-street-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरदर्द बन गई चौखुटिया-मासी सड़क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरदर्द बन गई चौखुटिया-मासी सड़क
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 16 Jun 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनिवि द्वारा निर्माणाधीन 18.50 करोड़ रुपये लागत से बन रही सड़क का पुनर्निर्माण कार्य सितंबर 2015 में पूरा होना था, लेकिन कार्य अवधि बढ़ने के बावजूद इसके जल्द पूरा होने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। अब तक मात्र 25 प्रतिशत कार्य ही हो पाया है।
विज्ञापन
रामनगर को बदरीनाथ से जोड़ने वाली करीब 13 किलोमीटर लंबाई की चौखुटिया-मासी सड़क के जीर्णोद्धार और डामरीकरण के लिए 18.41 करोड़ की भारी भरकम राशि स्वीकृत होने के बाद पिछले साल 17 सितंबर से सड़क का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन
सड़क का कार्य पहले इसी साल सितंबर में पूरा होना था लेकिन, अब छह माह का अतिरिक्त समय दिया गया है। अभी भी जिस धीमी गति से काम हो रहा है उसे देखते हुए काम समय पर होना संभव नहीं है। इतनी लंबी सड़क में महज 25 से 30 मजूदर कार्य में जुटे हैं।
विज्ञापन
सड़क के 3.65 किलोमीटर के हिस्से में सीसी जबकि शेष 9.20 हिस्से में डामरीकरण होना है। सड़क को कई जगह पर खोदकर तो कुछ स्थानों पर बडे़ पत्थर बिछाकर कार्य छोड़ दिया गया है जबकि कुछ स्थानों पर स्कवरों के लिए खोदे गड्ढे भी परेशानी का कारण बने हुए हैं। लोगों ने सड़क का काम शीघ्र पूरा करने की मांग की है।
सड़क की खस्ता हालत के चलते 13 किलोमीटर की दूरी तय करने में पूरा एक घंटे का समय लग रहा है। उस पर भी सड़क दो पहिया वाहनों के लिए असुरक्षित है।
सड़क के आधे अधूरे निर्माण और गड्ढ़ों के चलते अब तक दर्जन भर से भी अधिक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। जबकि कई दोपहिया वाहन सवार रपट कर घायल हो चुके हैं।
बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्री भी इस मार्ग से आने के बजाए वाया भतराैंजखान-रानीखेत से चौखुटिया आकर अपने पड़ाव की ओर जा रहे हैं।
लोक निर्माण विभाग के जेई भरत पाल कहते हैं कि कार्य की गति असंतोषजनक है कमसे कम तीन सौ मजदूर लगाए जाने चाहिए थे, लेकिन महज 25 से 30 मजदूर लगे हैं।
विभाग द्वारा संबंधित ठेकेदार पर लगातार दबाव डाला जा रहा है। निर्धारित तिथि तक हर हाल में कार्य पूरा कराया जाएगा।