फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chauhan gave instructions to investigate the works of Water Life Mission

चौहान ने दिए जल जीवन मिशन के कार्यों के जांच के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Chauhan gave instructions to investigate the works of Water Life Mission
जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण करते विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने लमगड़ा ब्लाक के ग्राम पंचायत कलसीमा और चौमू में चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनीं। जल जीवन मिशन के तहत क्षेत्र में बिछाई जा रही पाइप लाइन का निरीक्षण किया और पाइप लाइन खुले में छोड़ने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जल संस्थान के ईई को फटकार लगाते हुए हवालबाग, भैंसियाछाना और लमगड़ा ब्लाक में मिशन के अंतर्गत किए जा रहे सभी कार्यों की निष्पक्ष जांच करने के आदेश दिए। ईई को निर्देशित किया कि जांच के उपरांत ही ठेकेदारों को भुगतान करें।
विज्ञापन

चौहान ने क्षेत्र में जल जीवन मिशन के के तहत हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मिशन के तहत बिछाई जा रही पाइप लाइन के पाइपों को खुले में छोड़ने पर नाराजगी जताई। मोबाइल से जल संस्थान के ईई को फटकार लगाते हुए योजना के कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने चौमू-कलसीमा मोटर मार्ग को वित्तीय स्वीकृति दिलाने के लिए उनका भव्य स्वागत किया। इससे पूर्व हुई चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख विक्रम बगड़वाल ने ग्राम पंचायत में राज्य वित्त और केंद्र वित्त से हो रहे कार्यों के जानकारियां दीं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित मेहता, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल, मंडल महामंत्री कमल बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed