{"_id":"618c098df5a5a61a650ae0e0","slug":"chat-pooja-ranikhet-news-hld4441303186","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वाराहाट में भी धूमधाम से मनाया गया छठ पूजा पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वाराहाट में भी धूमधाम से मनाया गया छठ पूजा पर्व
विज्ञापन
चौखुटिया में छठ पूजा
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया /द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पूर्वांचल समाज की महिलाओं ने रामगंगा के तट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और कुटुंब के आरोग्य का आशीर्वाद मांगा। इससे पहले छठी मईया के जयकारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। स्थानीय विधायक महेश नेगी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और समाज के लोगों को बधाई दी। वहीं, द्वाराहाट में भी छठ पर्व का आयोजन किया गया।
रामगंगा के तट पर स्थित छठ घाट में व्रतधारी महिलाओं ने बुधवार शाम छठी मईया की पूजा की। वहां पर रेखा गुप्ता, पिंकी देवी, किरन देवी, मधुमाला, मालती देवी आदि थीं। वहां पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता, दीनानाथ वर्मा, उमेश वर्मा, साजन, गुड्डू वर्मा, व मनोज, भाजपा महामंत्री मुकेश पांडे, बलवंत नेगी आदि थे। इधर, द्वाराहाट में पूजा का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन वर्मा, राम भजन वर्मा, अवधेश वर्मा, कंचन वर्मा आदि ने किया। समाज के लोगों ने कहा कि भविष्य में छठ का आयोजन अधिक भव्यता से किया जाएगा।
आज उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न होगा व्रत
व्रतधारी महिलाओं ने मंगलवार को व्रत लेने के बाद शाम का मीठा भोजन लिया। इसके बाद मंगलवार शाम से निर्जला व्रत जारी है। महिलाएं बृहस्पतिवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का उद्यापन करेंगी। संवाद

छठ पूजा के दौरान पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।- फोटो : RANIKHET
विज्ञापन