{"_id":"596b9d4c4f1c1b36058b4592","slug":"charas-now-want-to-spread-smack-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस के साथ अब स्मैक का कारोबार फैलाना चाहते हैं अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस के साथ अब स्मैक का कारोबार फैलाना चाहते हैं अपराधी
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को स्मैक का एक और मामला सामने आने के बाद यह आशंका बढ़ रही है कि इस धंधे में लिप्त लोगों का गैंग बना हुआ है जो मैदानी इलाकों से स्मैक लाकर यहां सप्लाई कर रहे हैं। एक साल के भीतर स्मैक पकड़े जाने का यह चौथा मामला है। इधर पुलिस इस मामले में नशे के कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में सबूत जुटाने में जुट गई है।
विज्ञापन
मालूम हो कि अल्मोड़ा पुलिस ने बीते शनिवार को स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। गोपालधारा निवासी आरोपी लोकेश तिवारी को पुलिस ने 6.60 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह रुद्रपुर और अन्य जगहों से स्मैक लाकर यहां सप्लाई करता था।
विज्ञापन
जिससे इस बात की पूरी आशंका है कि इसके साथ कुछ और लोग भी इस धंधे में जुड़े हुए हैं जो अल्मोड़ा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में युवाओं और स्कूली छात्रों को स्मैक कारोबार की ओर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। एक साल के भीतर स्मैक संबंधी चौथा मामला आने के बाद आरोपी युवक से पूछताछ में पुलिस को कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। जिसके बल पर पुलिस ने इस धंधे में लिप्त अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मालूम हो कि चरस का कारोबार यहां पहले से फल फूल रहा है। ग्रामीण इलाकों से कुछ धंधेबाज भारी मात्रा में चरस सप्लाई करते आ रहे हैं। जिसमें से कुछ आरोपी पुलिस के हत्थे भी चढ़ चुके हैं। चरस के साथ साथ स्मैक का धंधा शुरू होने से पुलिस और ज्यादा चौकन्नी हो गई है। एसएसपी पी रेणुका देवी ने नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाते हुए पुलिस की कई टीमों को इस कार्य में लगा रखा है।