फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chantav Mile of Janoli

जैनोली के चैतव म्यल में झोड़ा गायन की धूम      

Sat, 15 Apr 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 15 Apr 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
Chantav Mile of Janoli
मेले मे झोड़ा प्रस्तुत करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

जैनोली में ऐतिहासिक चैतव म्यल में झोड़ा गायन की धूम मची रही। सैमधार मंदिर परिसर में आयोजित मेले में विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ शिरकत की। मंदिर परिक्रमा के बाद झोड़ा गायन का दौर चला। भारी संख्या में बाहर से आए लोगों ने दुकानें भी सजाई थीं। मेले में विधायक करन माहरा ने भी शिरकत की और मेले के विकास के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।      

विज्ञापन


बैसाखी पर्व पर हर साल यहां एक दिनी चैतव म्यल का आयोजन होता है। ग्रामीणों की टीमों ने मंदिर की परिक्रमा की। इस बार पिलखोली, जैनोली, जोग्याड़ी, शिलंगी, चमोली, तस्वाड़, खग्यार, डौनी, उपराड़ी, बजीना, बजोल, टाना, पन्याली, डौरब, टूनाकोट, भड़गांव के ग्रामीण नगाड़े-निशानों के साथ झोड़ा गाते हुए सुबह मंदिर परिसर में एकत्र हुए।
विज्ञापन


इसके बाद झोड़ा गायन का सिलसिला चला। खोलि दे माता खोल भवानी धारमां केवाड़ा सहित तमाम पारंपरिक झोड़े गाए गए। इससे पूर्व सुबह के समय शिलंगी गांव में माहरा, फर्त्याल लोगों के बीच औपचारिक रूप से बग्वाल भी खेली गई। पिलखोली निवासी प्रधान संगठन के पूर्व प्रदेश महामंत्री हरी सिंह नेगी ने कहा कि इस ऐतिहासिक मेले को राज्य मेले का दर्जा नहीं मिल सका है। पूर्व में उन्होंने के लिए भरपूर प्रयास किए, लेकिन लोगों का सहयोग नहीं मिला। इस दौरान कनिष्ठ प्रमुख अंबादत्त पंत, बीडीसी सदस्य त्रिभुवन फर्त्याल, पूरन सिंह माहरा, गौरव फर्त्याल, प्रधान प्रदीप बिष्ट, खजान बिष्ट, बाघंबर सिंह, अरविंद सिंह थे।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed