फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chandan and Kishan's pair won the doubles match.

Almora News: चंदन और किशन की जोड़ी ने नाम रहा युगल मुकाबला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
Chandan and Kishan's pair won the doubles match.
अल्मोड़ा। नगर के जौहरी बाजार में आयोजित स्व.भगवती प्रसाद लोबियाल स्मृति कैरम प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कैरम बोर्ड पर अपना हुनर दिखाया। प्रतियोगिता के 14वें दिन एकल और युगल मुकाबले खेले गए। शुक्रवार को पहला युगल मुकाबला चंदन गैड़ा, किशन साह और विजेंद्र, ऋतिक की जोड़ी के बीच खेला गया। चंदन गैड़ा और किशन साह की जोड़ी ने विपक्षी टीम को एक भी अंक बनाने का मौका नहीं दिया। उन्होंने 29-0 के बढ़े अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दूसरा एकल मुकाबला दीपक साह और अमन अहमद के बीच हुआ। अमन अहमद ने 29-10 के अंतर से मैच अपने नाम किया। सचिन कुमार, फिरोज अंसारी निर्णायक और नमन पांडे मैच के स्कोरर रहे। वहां समिति के मनोज वर्मा, गोपाल पांडे, सुमित पांडे, प्रदीप वर्मा, मानिक पांडे, पवन साह, विजय चौहान, अजय वर्मा सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed