फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   chad minut

चंद मिनटों के काम को महीनों इंतजार

Tue, 22 Dec 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 22 Dec 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सरकार की एकल खिड़की व्यवस्था कितनी मजबूत है इसकी हकीकत  देखनी हो तो जैंती तहसील कार्यालय इसका नमूना है। जैंती तहसील कार्यालय  में एक साल से कंप्यूटर फुंका पड़ा है। इस वजह से कंप्यूटीकृत खाता खतौनी  नहीं निकल पा रही है। लोगों को भूमि प्रमाण पत्र के लिए पटवारियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। चंद मिनटों में निकलने वाली खाता खतौनी के लिए लोगों  को महीनों तक पटवारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
जैंती तहसील के अंतर्गत  टिकर, चुपड़ा, फटक्वालडुंगरा, छानाखरकोटा, निरई, खांकर, तड़ैनी, बकस्वाड़,  पजैना, सुरखाल, सेल्टाचापड़, उड्यारी, दाड़िमी, नौगांव, सैनोली, चौकुना,  सूरी, खडियानौला, आराखेत, लोहना, भाबू, बसगांव, ल्वाली, बचकांडे, स्यूनानी,  कालाडुंगरा, कुटौली 80 राजस्व गांवों के लोग खाता खतौनी निकालने आते हैं।  सरकार ने एक तरफ एकल खिड़की व्यवस्था लागू की है, लेकिन जैंती तहसील कार्यालय में पिछले एक साल से खराब पड़ा है। इसके स्थान पर अब तक नया कंप्यूटर  नहीं आया है। कंप्यूटर खराब होने से कंप्यूटरीकृत खाता खतौनी नहीं बन रही  है। साथ ही लोगों को जाति, आय और स्थायी निवास प्रमाण पत्र बनाने में भारी  दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके तहत भूमि प्रमाण पत्र के लिए  लोगों को पटवारियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय में  काम से आए लोगों का कहना है कि भूमि प्रमाण पत्र बनाने के लिए वह कई बार  पटवारी के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अभी तक उन्हें प्रमाण पत्र  नहीं मिल सका है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता क्षेत्र पंचायत सदस्य  प्रताप राम, जैंती के प्रधान राजू जोशी ने व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर  स्थानीय लोगों को साथ लेकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed