{"_id":"b79b37e769be7771203a179414b628b1","slug":"celebrated-absolute-desire-of-the-anniversary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया ‘निरपेक्ष अभिलाषा’ का वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया ‘निरपेक्ष अभिलाषा’ का वार्षिकोत्सव
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 16 Jun 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूर्मांचल एकेडमी के ‘निरपेक्ष अभिलाषा’ स्कूल का 15 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
बच्चों ने लोक नृत्य, गीत, अंग्रेजी और हिंदी भाषा में नाटक आदि की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोहा। प्रधानाचार्या नलिनी नेगी ने स्कूल की वार्षिक आख्या पेश की।
विज्ञापन
बताया कि स्कूल की स्थापना 2000 में बर्शिमी में हुई। वर्तमान में स्कूल में पहली से दसवीं तक 110 बच्चे अध्ययनरत हैं। इस साल उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल परीक्षा में सभी पांच विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की।
विज्ञापन
स्कूल में पढ़ने वाले निर्धन और मेधावी बच्चों को कूर्मांचल एकेडमी की निदेशक मधु खाती द्वारा कापी, किताब और ड्रेस निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।
मधु खाती ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सभी बच्चों का हक है। निरपेक्ष अभिलाषा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को स्तरीय शिक्षा देने में सरहानीय काम कर रहा है।
मुख्य अतिथि अंजू दीवान ने भी निरपेक्ष अभिलाषा के शिक्षकों, अभिवावकों और स्कूल के संचालन में सहयोग देने वालों की सराहना की। इस मौके पर केके पंत, विनोद भट्ट, मीनाक्षी पाठक आदि मौजूद थे।