फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CDO Duladevi arrived in villages

धौलादेवी के गांवों में पहुंचे सीडीओ

Sun, 22 Mar 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sun, 22 Mar 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन

सीडीओ डा. इकबाल अहमद ने धौलादेवी ब्लॉक कई गांवों में जाकर विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से विकास कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान को कहा। बताया कि मनरेगा में बजट की कमी नहीं है। गांव स्तर पर कार्ययोजना बनाकर जॉब कार्ड धारकों को रोजगार मुहैया कराने का प्रयास करें।

विज्ञापन


सीडीओ ने धौलादेवी के बेलक, गौली, दन्यां, मटकन्या आदि ग्राम पंचायतों में विधायक निधि, मनरेगा, वित्त आयोग आदि मदों से कराए गए कार्यों को देखा। कहा कि पंचायत प्रतिनिधि गांव में गुणवत्तापूर्ण विकास कराएं। विकास कार्यों का ग्रामीण भी देखभाल करें। घटिया गुणवत्ता मिलने पर अफसर भुगतान रोकें। सीडीओ ने आजीविका परियोजना की ओर से स्वायत्त सहकारिता समितियों के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध कराए जा रहे टेक होम राशन की गुणवत्ता, पैकेजिंग का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने आजीविका परियोजना के जरिये स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने को प्रभावी योजनाएं बनाने को कहा। उन्होंने मटकन्या में स्थित ईको कैंप का भी निरीक्षण कर जानकारी ली। भ्रमण के दौरान आजीविका परियोजना के जिला प्रबंधक कैलाश भट्ट, ग्राम विकास अधिकारी शंभू दत्त जोशी, ब्लाक समन्वयक मनोज बोरा, ग्राम प्रधान सतीश चंद्र पंत, महेश जोशी, पूरन उपाध्याय, पूरन बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed