फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CDO Adressed Officers Meeting

खंड विकास अधिकारी विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति करें: पांडे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
CDO Adressed Officers Meeting
अल्मोड़ा विकास भवन में ग्राम्या विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक लेते सीडीओ नवनीत पांडे। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। विकास भवन सभागार में हुई ग्राम्या विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में सीडीओ नवनीत पांडे ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, एनआरएलएम, बायो गैस, विधायक निधि, सांसद निधि, स्वजल कार्यक्रमों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को निर्देश दिए कि अपने विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें। आवंटित बजट को इसी वित्तीय वर्ष में शत-प्रतिशत व्यय करें। उन्होंने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत सभी कार्य शीघ्र शुरू कर दें। उन्होंने मानव दिवस लक्ष्य के सापेक्ष 91 प्रतिशत की पूर्ति के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोस्टर बनाकर जिले के विकासखंड स्तर पर एटीआर तैयार करें। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी में 200 के लक्ष्य के सापेक्ष 104 ही पूर्ण है। शेष में कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए। उन्होंने कहा कि आचार संहिता 12 मार्च तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान कोई नया कार्य स्वीकृति और प्रारंभ नहीं किए जाएंगे। उन्होंने सभी बीडीओ और एबीडीओ को निर्देश दिए कि कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। बैठक में डीडीओ केएन तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed