फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Caught with alcohol Slt Thanadhyksh suspended, FIR

शराब के साथ पकड़ा गया सल्ट थानाध्यक्ष सस्पेंड, एफआईआर दर्ज

Sun, 12 Feb 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Sun, 12 Feb 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सल्ट के थानाध्यक्ष अंबी राम की जीप में अवैध शराब पकड़ ली। जीप में दो कांग्रेस कार्यकर्ता भी सवार थे। फ्लाइंग स्कॉट की टीम ने शराब को सीज कर दिया। मामले की गंभीरता देखते हुए एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने थानाध्यक्ष को तत्काल निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही एसओ समेत वाहन में सवार अन्य दो लोगों पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासनहीनता तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। एसएसपी डीएस कुंवर ने बताया कि रविवार सुबह 11:30 बजे सल्ट के थानाध्यक्ष अंबीराम आर्या को गैराज नामक स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकारी वाहन के अंदर मय 12 बोतल शराब और दो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ पकड़ लिया। पूछे जाने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीप को आगे नहीं बढ़ने दिया। बताया जाता है कि पुलिस का वाहन सराईखेत की तरफ को जा रहा था। इसके बाद फ्लाइंग स्कॉट की टीम ने शराब सीज करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष अंबी राम को निलंबित करने के साथ ही सल्ट थानाध्यक्ष तथा जीप में सवार दो अन्य लोगों के खिलाफ 60 आबकारी एक्ट, 123 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 123 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा आरोपी थानाध्यक्ष के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक संजय बिश्नोई को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ठाकुर सिंह अधिकारी को सल्ट में नए थानाध्यक्ष के रूप में तत्काल भेजा जा रहा है। इसके लिए निर्वाचन आयोग से औपचारिक अनुमति ली जा रही है। एसएसपी ने मामले को बहुत गंभीर बताते हुए जिले के सभी थाना, चौकी प्रभारियों और पुलिस कर्मियों को अनुशासनहीनता तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। उन्होंने बताया कि सरकारी और आम पब्लिक जो भी निर्वाचन कार्य में बाधा डालेंगे उसे बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed