फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Case registered against youth who got job in postal department with fake documents in almora

Almora Fraud News: डाक विभाग में फर्जी दस्तावेजों से हथियाई नौकरी, युवक के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 17 Jan 2024 05:13 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 17 Jan 2024 05:13 PM IST
सार

अल्मोड़ा में आगरा के युवक ने फर्जी दस्तावेजों से डाकपाल की नौकरी हासिल की। उसका यह कारनामा पकड़ में आया तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Case registered against youth who got job in postal department with fake documents in almora
डाक विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में डाक विभाग में कई पदों पर कक्षा दस के अंकों के आधार पर होनी वाली चयन प्रक्रिया में फर्जी दस्तावेजों का बड़ा खेल चल रहा है। यूपी, झारखंड सहित अन्य राज्यों के युवा स्थानीय स्तर पर दसवीं के प्रमाण पत्रों में हेराफेरी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


ऐसा ही मामला अल्मोड़ा में सामने आया है। आगरा के युवक ने फर्जी दस्तावेजों से डाकपाल की नौकरी हासिल की। उसका यह कारनामा पकड़ में आया तो उसकी सेवा समाप्ति के साथ उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। भारतीय डाक विभाग में डाकपाल पद पर चयन दसवीं के अंकों के आधार पर होता है। मैरिट के आधार पर नौकरी मिलती है। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: CBI ने आरपीएफ चौकी इंचार्ज को रिश्वत लेते पकड़ा, दो हजार रुपये के साथ दिनेश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन


अल्मोड़ा डाक विभाग के दन्या डाकघर के निरीक्षक ने दन्या थाने में तहरीर सौंपी। उनके मुताबिक गढ़ीमा गांव, आगरा निवासी दानवीर सिंह की 21 अगस्त 2022 को जागेश्वर शाखा डाकघर में डाकपाल के पद पर नियुक्ति हुई। जब हाईस्कूल के अंक पत्र का सत्यापन पोस्टमास्टर जनरल, प्रयागराज क्षेत्र के माध्यम से कराया गया तो यह अंक पत्र फर्जी मिला। 


अप्रैल 2023 में पोस्टमास्टर जनरल, प्रयागराज क्षेत्र ने अपनी आख्या में दानवीर सिंह के अंक पत्र को फेक बताया। उनकी आख्या के बाद आरोपी की सेवा समाप्त कर दी गई। डाक विभाग से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। सीओ विमल प्रसाद ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed