फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Case Registerd in alleged killing of young Man

खेत में मिले शव मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Case Registerd in alleged killing of young Man
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। सल्ट तहसील के अंतर्गत पांच दिन पूर्व खटोली नगचूला खाल में खेत में मिले एक युवक के शव के मामले में राजस्व पुलिस में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। राजस्व पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगचूला ग्राम पंचायत के तोक घरखेतू निवासी श्याम नाथ (35) पुत्र बागीनाथ का शव 11 अक्तूबर को खटोली नगचूला के पास खेत में पड़ा मिला था। श्याम नाथ बेतालघाट के एक रेस्टोरेंट में काम करते थे। उनके 80 वर्षीय पिता बागीनाथ ने बेटे की हत्या करने की आशंका जताई थी।
विज्ञापन

बागीनाथ ने राजस्व पुलिस को बताया कि बेटे से 10 अक्तूबर को सुबह 10 से 11 बजे के बीच फोन पर बात हुई थी। उसके बाद बेटे का फोन बंद हो गया था। 11 अक्तूबर को बेटे के शव बरामद होने की सूचना मिली। उन्होंने बेटे की हत्या के मामले में केस दर्ज करने की मांग की थी। शनिवार को राजस्व उप निरीक्षक महेश चंद्र सिंह युवक पिता से मिले और उनसे तहरीर ली। राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि मरने वाले युवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed