फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Case filed against the Principal in charge of sending pronographic messages

छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने वाले प्रभारी प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Case filed against the Principal in charge of sending pronographic messages
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भिकियासैंण ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बिनोली स्टेट के प्रभारी प्रधानाचार्य के खिलाफ राजस्व पुलिस ने छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने के जुर्म में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि विद्यालय की नाबालिग छात्रा ने एक सप्ताह पहले बाल आयोग में प्रभारी प्रधानाचार्य प्रमोद दुर्गापाल के खिलाफ अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत की थी। बाल आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन के समक्ष मामला रखा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। इधर जिलाधिकारी के आदेश पर प्रभारी प्रधानाचार्य प्रमोद दुर्गापाल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी तहसीलदार भिकियासैंण हेमंत मेहरा ने बताया की पीड़िता की लिखित तहरीर पर राजस्व उपनिरीक्षक बिनोली राजेंद्र लाल वर्मा ने प्रभारी प्रधानाचार्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354(घ),पॉस्को एक्ट की धारा (11का 4 ) के तहत नामजद अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed