फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Car falls into ditch on Almora-Sheraghat road, one dead, two injured

अल्मोड़ा-शेराघाट मार्ग पर हादसा: कांग्रेस की रैली से लौट रही कार खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

Thu, 04 Jun 2026 04:11 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 04 Jun 2026 04:11 PM IST
सार

अल्मोड़ा-शेराघाट मोटर मार्ग पर काचुला पुल के पास कार के नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Car falls into ditch on Almora-Sheraghat road, one dead, two injured
अल्मोड़ा-शेराघाट मोटर पर खाई में पलटी कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

अल्मोड़ा–शेराघाट मोटर मार्ग पर काचुला पुल के पास बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तत्काल राहत कार्य में जुट गए। यह सभी मुख्यालय में आयोजित कांग्रेस में रैली में आए थे। वापसी में यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वाहन संख्या यूके04वाई 2999 अल्मोड़ा मुख्यालय से थल-नाचनी की ओर जा रही थी। काचुला पुल से लगभग 10 मीटर आगे पहुंचते ही चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सड़क किनारे बने पैराफिट को तोड़ते हुए सीधे नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय निवासी गंगा सिंह व अन्य लोगों ने मिलकर घायलों और मृतक को नदी से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक टीमें भी मौके पर पहुंचीं। घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक और दोनों घायल थल क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है, जबकि विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन


मृतक और घायलों का विवरण
कुंदन सिंह पुत्र महेंद्र बथयाल, निवासी नाचनी, उम्र 70 साल (मृत्यु)
गणेश कुमार पुत्र भोपाल राम, उम्र 32 साल, (घायल)
भूपेंद्र प्रसाद पुत्र दीवानी राम, उम्र 25 साल, (घायल)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed