फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Car crash death of a teacher, four injured

कार दुर्घटना में एक शिक्षक की मौत, चार घायल

Thu, 23 Apr 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा Updated Thu, 23 Apr 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Car crash death of a teacher, four injured
 गणानाथ से अल्मोड़ा आ रही कार कालीमठ के पास असंतुलित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में एक शिक्षक की मौत हो गई जबकि पांच अन्य शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल ले जाया गया है। सभी शिक्षक जीआईसी गणानाथ में कार्यरत हैं। स्कूल से छुट्टी के बाद वे अल्मोड़ा लौट रहे थे।
विज्ञापन


जीआईसी गणानाथ में कार्यरत शिक्षक स्विफ्ट कार संख्या यूके-01-6677 से अल्मोड़ा लौट रहे थे। करीब दो बजे कालीमठ के पास कार असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार गिरने की आवाज सुनकर घनेली के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। वाहन में फंसे घायलों को ग्रामीणों ने किसी तरह बाहर निकाला। बाद में पुलिस और अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। लोग स्ट्रेचर से  घायलों को सड़क पर लाए। सड़क पर पहुंचते ही तल्ला जोशीखोला निवासी शिक्षक हेम चंद्र लोहनी (45) पुत्र पूरन चंद्र ने दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल नीरज वर्मा (40) पुत्र जीवन लाल वर्मा निवासी नरसिहंबाड़ी अल्मोड़ा, रजनीश (32) पुत्र प्रेम लाल, विनीता टम्टा (37) पुत्री हरीश चंद्र दोनों निवासी भ्यारखोला, कैलाश चंद्र (45) पुत्र फकीर राम निवासी तल्लापानी (पिथौरागढ़)  गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों को 108 एंबुलेंस से बेस अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त कार घायल शिक्षक रजनीश की है। संभवत: वही कार को चला रहे थे।
विज्ञापन


एनटीडी चौकी प्रभारी गणेश मनौला, तहसीलदार गौरीदत्त तिवारी मौके पर पहुंचे। आवश्यक कार्रवाई कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटना की सूचना मिलने पर संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने बेस अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना। पोस्टमार्टम हाउस जाकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। मृतक शिक्षक हेम चंद्र लोहनी स्थायी रूप से गणानाथ के रहने वाले थे । क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ने अल्मोड़ा पहुंचकर मृतक शिक्षक के परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही उन्होंने बेस अस्पताल में भर्ती शिक्षकों का हाल पूछा और अस्पताल प्रशासन से भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed