फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Capacity drinking water scheme in Garuda Ganga, supplies stalled

पेयजल योजना का हैड नदी में समाने से आठ ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बंदू- बूंद पानी को मोहताज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Capacity drinking water scheme in Garuda Ganga, supplies stalled
डेमो
गरुड़ (बागेश्वर)। नगर और ग्रामीण क्षेत्र को पेयजल सप्लाई करने वाली अणां बानणा पेयजल योजना (द्वितीय) गरुड़ गंगा में समा गई, जिससे विकास खंड की आठ ग्राम पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीण पेयजल के लिए मोहताज है। ग्रामीणों ने डीएम से टैंकरों से पानी की आपूर्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को गरुड़ गंगा के उफान पर रहने से अणां बानणा पेयजल योजना का हेड नदी में समा गया था। इससे गरुड़ बाजार, गोलू मार्केट, नौघर, टीट बाजार, गढ़सेेर, भकुनखोला, स्याल्दे टीट, टानीखेत में पेयजल की आपूर्ति ठप हो गई और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण बारिश के पानी से अपने दैनिक काम निपटा रहे हैं।
विज्ञापन

जल संस्थान के जेई अशोक कुमार भट्ट ने बताया कि गरुड़ गंगा का जलस्तर अभी कम नहीं हुआ है। जेई ने बताया कि विभागीय कर्मी क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने के लिए मंगलवार को योजना के हेड पर गए, लेकिन नदी का जलस्तर कम नहीं होने से कर्मचारियों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई ने बताया कि योजना टैंकरों से पानी की आपूर्ति करने के संबंध में विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखा है। पेयजल के लिए परेशान ग्रामीणों ने डीएम से नगर के हर कस्बे में टैंकरों से पानी की आपूर्ति करने की मांग की है।

मूसलाधार बारिश ने पेयजल योजनाएं की बंद
जल संस्थान के जेई के अनुसार विकास खंड की सिरकोट, खितौला, अणां बानणा द्वितीय ,बैजनाथ गूंठ, महरघेटी, कुझांली, मेलाडुंगरी, जखेड़ा, पचना, कोलतुलारी पेयजल योजना बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई। कोलतुलारी के निवर्तमान ग्राम प्रधान मंगल राणा ने बताया कि कोलतुलारी पेयजल योजना बारिश से पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी है। ग्रामीण बारिश का पानी का पीने को मजबूर है। उन्होंने डीएम से आपदा मद से योजना का तत्काल निर्माण करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed