फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   cantonment son made Navy officer

छावनी का लाल योगेश बना नेवी में सब लेफ्टिनेंट

Wed, 31 May 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Wed, 31 May 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
 cantonment son made Navy officer
माता पिता और भाई के साथ योगेश - फोटो : amar ujala

चार साल की कठिन ट्रेनिंग पास कर यहां कैंट स्थित आबकारी निवासी योगेश कुमार भारतीय नौ सेना  (नेवी) में सब लेफ्टिनेंट बन गए हैं। योगेश के पिता मोहन नेगी छावनी परिषद के उपाध्यक्ष हैं। 27 मई को इंडियन नेवल अकादमी (आईएनए) ऐजिमाला केरला में पासिंग आउट परेड के दौरान पिता मोहन नेगी और माता दीपा ने योगेश के कंधों पर स्ट्राइप्स (फित्तियां) लगाईं। योगेश की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष की लहर है।   

विज्ञापन


योगेश ने प्रारंभिक शिक्षा यहां कनोसा कान्वेंट स्कूल से हासिल की। आठवीं तक वह केंद्रीय विद्यालय रानीखेत में अध्ययरत रहे। 2008 में योगेश का चयन घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के लिए हो गया। बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के योगेश ने 2013 में आईएनए की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली। चार साल तक उन्होंने आईएनए ऐजिमाला में सेना का कठिन प्रशिक्षण लिया। 27 मई को ऐजिमाला को योगेश ने पासिंग आउट परेड पास की। इस दौरान उनके परिजन भी वहां मौजूद थे। पिता मोहन नेगी छावनी उपाध्यक्ष के साथ ही व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हैं, जबकि माता गृहणी हैं।
विज्ञापन


योगेश का पूरा परिवार वर्षों से यहां छावनी स्थित आबकारी में रहता है। बेटे की इस उपलब्धि से परिजनों के साथ ही क्षेत्रवासियों में भी हर्ष की लहर है। योगेश का कहना है कि परिजनों और गुरुजनों के आशीर्वाद से ही यह संभव हो सका है। योगेश की इस उपलब्धि पर  व्यापार मंडल प्रदेश सचिव मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री डा. गिरीश वैला, छावनी सभासद संजय पंत, विनोद चंद्र, उमेश पाठक, हर्ष पंत सहित तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed