{"_id":"5ba13557867a557fe2536f70","slug":"canteen-smart-card-will-be-built-within-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन के भीतर बनेंगे कैंटीन स्मार्ट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन के भीतर बनेंगे कैंटीन स्मार्ट कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर सीएसडी कैंटीन में स्मार्ट कार्ड बनाते पूर्व सैनिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों के स्मार्ट कैंटीन कार्ड 15 दिन के भीतर बन जाएंगे। इसके बाद नए कार्डों का वितरण किया जाएगा। कैंटीन प्रबंधन ने कार्ड धारकों से अंतिम दिन हर हाल में आवेदन और जरूरी संशोधन करवाने की अपील की है।
मंगलवार को मंडलसेरा स्थित सीएसडी कैंटीन में आयोजित शिविर दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान डेढ़ सौ से अधिक भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने नए आवेदन के साथ ही संशोधन भी कराए। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि पारदर्शिता और गड़बड़ियों से बचने के लिए स्मार्ट कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में आवेदन के 15 दिनों के भीतर नए कार्ड बन जाएंगे।
बुधवार को शिविर का अंतिम दिन होगा। सैन्य अधिकारियों ने शिविर के अंतिम दिन त्वरित आवेदन और कार्यवाही का लाभ उठाने की अपील की है। इस दौरान रानीखेत हेडक्वार्टर से कर्नल भंडारी, लखनऊ से स्मार्ट कार्ड के चीफ अफसर कर्नल प्रदीप संदीर, देहरादून से सीआईएमएस के उपेंद्र नौटियाल, कैंटीन प्रबंधक एचएस मेहरा आदि थे।