फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Campaign for environmental protection has also started in Bharadisain assembly constituency

भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर क्षेत्र में अब पर्यावरण संरक्षण की मुहिम भी शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
Campaign for environmental protection has also started in Bharadisain assembly constituency
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित होने के बाद अब भराड़ीसैंण क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की मुहिम भी शुरू हो गई है। भूमि संरक्षण वन प्रभाग रानीखेत की गैरसैंण रेंज की तरफ से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान बांज, देवदार, उतीस के पौध रोप गए। उप प्रभागीय वनाधिकारी गणेश त्रिपाठी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर हरेला पर प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय की। विधानसभा परिसर क्षेत्र में बड़े स्तर पर पर्यावरण संरक्षण की तैयारी शुरू हो गई है। हरेला से यह मुहिम और भी परवान चढ़ जाएगी।
विज्ञापन

गैरसैंण वन क्षेत्र की तरफ से पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उप प्रभागीय वनाधिकारी गणेश त्रिपाठी ने वहां मौजूद लोगों को पौधरोपण का महत्व बताया। कहा कि इनके संरक्षण की भी जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने वनाधिकारियों के साथ बैठक कर हरेले की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी गैरसैंण उमेश पांडेय को पौधों की व्यवस्था करने और विस प्रभारी के साथ इसके लिए समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में विस परिसर के सचिव महेश पांडेय, प्रेम सिंह, बालम शाही, हरीश मेहता, लक्ष्मी सहित वन आरक्षी, सरपंच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed