फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Camp of ShantiKunj in Almora

जिले के 550 घरों में गंगाजलि, युग साहित्य पहुंचाने का अभियान शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Camp of ShantiKunj in Almora
गायत्री प्रज्ञापीठ अल्मोड़ा में आयोजित प्रशिक्षण में गायत्री कार्यकर्ता और अन्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। शांतिकुंज के स्वर्ण जयंती वर्ष और हरिद्वार महाकुंभ के उपलक्ष्य में गायत्री परिवार का देश के 15 लाख घरों में गंगाजलि देवस्थापना का चित्र और युग साहित्य पहुंचाने का लक्ष्य है। अभियान के तहत उत्तराखंड में 7500 और अल्मोड़ा जिले में 550 घरों में गंगाजलि और युग साहित्य पहुंचाया जाना है। इसके लिए शांतिकुंज से पहुंचे केंद्रीय प्रतिनिधियों ने रविवार को लिंक रोड थपलिया स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। इसी साथ जिले में अभियान भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शांतिकुंज हरिद्वार के केंद्रीय प्रतिनिधि सुखदेव शर्मा, बालरूप शर्मा, सारथी, मनीष, शंभू पांडे ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर बताया गया कि कोरोना के चलते इस बार कुंभ में कोविड-19 के चलते कई प्रतिबंध हैं।
विज्ञापन

इसलिए शांतिकुंज हरिद्वार से 10 लाख गंगा जल कलश गांव-गांव में स्थापित करने के लिए देशभर में भेजे गए हैं। इस अवसर पर शांतिपाठ कर सबके कल्याण की कामना की गई। इस मौके पर भीम सिंह अधिकारी, दिवाकर जोशी, लक्ष्मीनारायण जोशी, भूपेंद्र बिष्ट, योगेंद्र कुमार जोशी, मोहन पांडे, राम सिंह बिष्ट, मुकुल पांडे, पूरन बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात यज्ञोपवीत, एक मुंडन संस्कार हुआ
अल्मोड़ा। लिंक रोड थपलिया स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में रविवार को सात यज्ञोपवीत और एक मुंडन संस्कार हुआ। वसंत पंचमी के दिन 16 फरवरी को आदर्श विवाह संस्कार और विद्यारंभ संस्कार होंगे। गायत्री परिवार के भीम सिंह अधिकारी ने बताया कि संस्कारों के लिए पंजीकरण जारी हैं। 19 और 21 फरवरी को भी संस्कार होंगे। संस्कार संपन्न कराने वालों में भीम सिंह अधिकारी समेत गणेश नेगी, मंजू जोशी, निर्मला अधिकारी, इंद्रा गनधरिया आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed