फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Camp in Dwarahat

बहुउद्देशीय शिविर में मनरेगा भुगतान, राशन कार्डों का मामला उठा 

Tue, 25 Oct 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 25 Oct 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Camp in Dwarahat
द्वाराहाट में लगा कैंप - फोटो : अमर उजाला

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट में बहुउद्देशीय शिविर को संबोधित करते हुए विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि  शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पेंशन सहित तमाम लंबित प्रकरणों का निस्तारण एक हफ्ते के भीतर करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मनरेगा कार्यों का भुगतान, राशन कार्ड बनाने, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में आ रही समस्याएं भी प्रमुखता से उठीं। शिविर में विभिन्न विभागों की 87 शिकायतें प्राप्त हुईं और वृद्धावस्था, विकलांगता, पारिवारिक लाभ, पुत्री विवाह आदि प्रमाण पत्र भी बनाए गए। 
विज्ञापन


यहां ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में दूर दराज से भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि लंबित प्रकरणों को विभाग तत्काल निपटाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को ईमानदारी पूर्वक दायित्व निभाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि जो भी शिकायतें प्राप्त होती है, उनका तत्परता से निराकरण हो। केंद्र सरकार से धनराशि मिलते ही मनरेगा श्रमिकों का भुगतान होगा, 10 हजार राशन कार्डों की मांग की गई है। वृद्धावस्था के 43, विधवा के आठ, विकलांग के तीन, परिवारिक लाभ, पुत्री विवाह के एक-एक,  जनश्री के दो,  विकलांगता के पांच फार्म भरे गए।

14 विकलांग प्रमाण पत्र जारी किए गए, 72 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 20 आधार कार्ड  के फार्म भरे गए, तीन कान की मशीनें, 10 लाठियां, एक व्हील चेयर बांटी गई। इस मौके पर सीडीओ जेएस नागन्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट विनीत कुमार, परियोजना निदेशक ग्रामीण विकास डीडी पंत, ब्लाक प्रमुख ममता भट्ट, बीडीओ नीलकंठ भट्ट, बाल दत्त तिवारी, कैलाश भट्ट सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे। 


द्वाराहाट। बहुउद्देशीय शिविर में जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों के निर्माण में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानों के सहयोग के बगैर यह कार्य संभव नहीं है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले को खुले शौच से मुक्त करने का आह्वान किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed