फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Camera trap installed to detect leopard activity in Ghurson

Almora News: घुरसों में तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने के लिए लगाया कैमरा ट्रैप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Camera trap installed to detect leopard activity in Ghurson
घुरसों गांव में स्थापित कैमरा ट्रैप । स्वयं
अल्मोड़ा। घुरसों गांव में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। बीते दो सप्ताह में तेंदुआ 10 से अधिक पालतू जानवरों को मार चुका है। ऐसे में नुकसान झेल रहे ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की है। वन विभाग ने ग्रामीणों की मांग पर गांव में तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने के लिए एक कैमरा ट्रैप स्थापित किया है और टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है।
विज्ञापन



हवालबाग के घुरसों गांव में तेंदुआ लगातार ग्रामीणों के पालतू जानवरों को मार रहा है। बीते मंगलवार को भी दिनदहाड़े तेंदुआ गांव के बीच आ धमका। ऐसे में ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण लंबे समय से तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। बीते मंगलवार देर शाम वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर एक कैमरा ट्रैप स्थापित किया।
विज्ञापन

रेंजर मोहन राम आर्या ने कहा कि तेंदुए की सक्रियता का पता लगाकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। कहा कि टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed