फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Call to come forward to save Hindi language

Almora News: हिंदी भाषा को सहेजने के लिए आगे आने का आह्वान

Thu, 14 Sep 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 14 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Call to come forward to save Hindi language
जीआईसी बटुलिया में हिंदी दिवस पर विजेता बच्चे अतिथियों के साथ। संवाद

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले भर में हिंदी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। विभिन्न विद्यालयों में काव्य पाठ, चित्रकला, निबंध, कहानी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि हमारी समृद्ध भाषा हिंदी को सहेजने के लिए सभी को आगे आना होगा।

बृहस्पतिवार को हिंदी दिवस पर कन्या जूनियर हाईस्कूल खोला में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में प्राची गैड़ा, स्लोगन प्रतियोगिता में तानिया गैड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कोटेशन प्रतियोगिता में मनीष कुमार, निबंध में तनुज कुमार पहले स्थान पर रहे। प्रिया गैड़ा ने शुभकामना संदेश प्रतियोगिता में बाजी मारी। प्रधानाध्यापक नीता नयाल ने विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन हरीश चंद्र पांडे ने किया। यहां एसएमसी अध्यक्ष प्रमोद कुमार, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


जीजीआईसी द्वाराहाट में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्रधानाध्यापक शंकर दत्त तिवारी और प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने किया। जीआईसी बटुलिया में हिंदी दिवस पर प्रश्नोत्तरी, भाषण, कविता पाठ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। यहां डॉ. मंजू रावत, सुरभि पंत, देवकी जोशी, जमुना प्रसाद, संतोष प्रसाद पांडे आदि मौजूद रहे। शीतलाखेत महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर गोष्ठी हुई। डाॅ. दीपिका आर्या ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी। प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने इसके संरक्षण का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी हमारी आत्मा और हमारे विचारों की भाषा
सोमेश्वर(अल्मोड़ा)। हुकुम सिंह बोरा महाविद्यालय सोमेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. अवनींद्र कुमार जोशी ने कहा कि हिंदी हमारी आत्मा और हमारे विचारों की भाषा है। इसे सहेजने के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए। वहीं जीआईसी दडमियां में क्विज प्रतियोगिता में पटेल सदन विजेता रहा।


गीतांजलि ने सुनाई सबसे अच्छी कविता
रानीखेत (अल्मोड़ा)। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर काव्य पाठ और भाषण प्रतियोगिता का आयोजित हुई। काव्य पाठ में गीतांजली जोशी, भाषण प्रतियोगिता में शुभम तिवारी ने पहला स्थान पाया। यहां हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रूपा आर्या, डॉ.अंकित मनोड़ी, डॉ. सुमन फुलारा, डॉ. रेखा सिलोरी आदि मौजूद रहे। राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भाषण एवं स्वरचित कविताएं प्रस्तुत की गई। यहां प्रधानाचार्या बिशौला देवी आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed