{"_id":"5e1b16f18ebc3e696a2eaab8","slug":"caa-in-the-interest-of-the-country-do-not-get-into-the-words-of-opponents-renu-ranikhet-news-hld369241038","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए कानून पूरी तरह से देशहित में, विरोधियों की बातों में न आएं: रेनू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए कानून पूरी तरह से देशहित में, विरोधियों की बातों में न आएं: रेनू
विज्ञापन
सीएए के समर्थन में रानीखेत में रैली निकालते भाजपाई। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सीएए के समर्थन में भाजपा ने यहां रैली निकाली और पत्रक वितरित कर लोगों को इस कानून के प्रति जागरूक किया। बाद में यहां शिव मंदिर में सभा हुई। मुख्य अतिथि केएमवीएन उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी ने कहा कि यह कानून पूरी तरह से देशहित में है। लोगों को गुमराह कर विरोधी देश में दंगा भड़काने से भी बाज नहीं आ रहे हैं।
भाजपा कार्यकर्ता यहां सुभाष चौक स्थित बीडी कांप्लेक्स में एकत्रित हुए। दूर दराज से भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर में पत्रक वितरित करते हुए जागरूकता रैली निकाली। शिव मंदिर हाल में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला की अध्यक्षता में हुई सभा में रेनू अधिकारी ने कानून के समर्थन में जारी नंबरों पर मिस्ड काल करने का आह्वान किया। कहा कि मोदी सरकार ने देश और जनता के हित के लिए सीएए कानून बनाया है। विरोधी लोग जबरन जनता को गुमराह कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इससे घुसपैठ पर लगाम कसेगी। छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने भी तमाम जानकारियां दीं। संयोजक दीप भगत, सह संयोजक प्रेम शर्मा, नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में नगर प्रभारी लता बोरा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य ज्योति साह मिश्रा, विनोद भार्गव, चंदन भगत, सुनीता डावर, रामेश्वर गोयल, विनोद कुमार, हंसा बवाड़ी, आनंद बुधानी, गणेश राम, प्रदीप बिष्ट, ध्यान सिंह नेगी, त्रिलोक सिंह भंडारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता थे।