फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   C-Vigil app can be registered in violation of Code of Conduct violation

सी-विजिल एप में की जा सकेगी आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत

Mon, 18 Feb 2019 12:07 AM IST
Almora Desk Almora desk
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
C-Vigil app can be registered in violation of Code of Conduct violation
अल्मोड़ा में निर्वाचन से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करती मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या। - फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अल्मोड़ा पहुंची मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने नोडल व अपर प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन सही तरीके करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निर्वाचन से संबंधित किसी भी समस्या और शिकायत के लिए आयोग ने 1950 टॉल फ्री नंबर भी जारी कर दिया है। इस नंबर पर किसी भी समय समस्या और शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। बताया कि इस चुनाव में लोग सी-विजिल एप की सहायता से आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत भी आसानी से कर सकेंगे। यह एप आचार संहिता लागू होने पर सक्रिय किया जाएगा।  
विज्ञापन


विकास भवन में हुई बैठक में उन्होंने स्वीप कार्यक्रम में तेजी लाने, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सोशल मीडिया का प्रयोग करने, दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने, दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर सुविधाएं दुरुस्त रखने, उन्हें लाने, ले जाने की व्यवस्था करने को भी कहा। उन्होंने मतगणना स्थल, कलक्ट्रेट परिसर में बने स्ट्रॉग रूम और डिस्ट्रिक कांटेक्ट सेंटर का भी निरीक्षण किया। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी षणमुगम ने बताया कि जिले भर के मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दे दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी पीएन मीणा ने तैयारियों की जानकारी दी। प्रो. जेएस रावत ने जीआईएस के माध्यम से निर्वाचन में पोलिंग बूथ, कार्मिकों का डाटाबेस, पोलिंग स्टेशन की दूरी में क्या मदद मिल सकती है जानकारी दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

  
अवैध शराब के कारोबार और भंडारण को रोकने के निर्देश  
अल्मोड़ा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि चुनाव के दौरान स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों की पूरी वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी और पुलिस को संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाकर अवैध शराब के कारोबार और भंडारण को रोकने के सख्त निर्देश दिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed