{"_id":"7acaa9393d24ef11c0bf55a0d9683243","slug":"by-protesting-against-the-government-work-outs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल कर्मी हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल कर्मी हड़ताल पर
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
Updated Tue, 21 Apr 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर भारत संचार निगम कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई है। केंद्रीय आह्वान पर बीएसएनएल की विभिन्न एसोसिएशन से जुड़े अधिकारी और कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार किया, बीएसएनएल के दूरभाष केंद्र में नारेबाजी की। हड़ताल के चलते कोई भी ब्रेक डाउन और उपभोक्ताओं की शिकायतों पर काम नहीं हुआ। बुधवार को भी हड़ताल जारी रहेगी।
बीएसएनएल की एसोसिएशन ग्रामीण सेवाओं के लिए क्षतिपूर्ति दिए जाने, एमटीएनएल के साथ विलय नहीं करने, स्पैक्ट्रम चार्जेज के 6700 करोड़ रुपए रिफंड करने, सेवानिवृत्त कर्मियों को नियमित पेंशन देने की मांग कर रहे हैं। सरकार द्वारा मांगें हल नहीं होने पर कर्मचारियों ने नाराजगी जताई। नारेबाजी करने वालों में एसएमईए अध्यक्ष एससी पांडे, सचिव जीसी डालाकोटी, जीएस कार्की, डीएस गर्ब्याल, आरएस रौतेला, एसएस अधिकारी, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, मोहन सिंह गुसाईं, डीएस टोलिया मौजूद थे।
भिकियासैंण में भी बीएसएनएल कर्मियों ने 20 सूत्रीय मांगों को लेकर गेट मीटिंग कर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह अधिकारी, जीके सक्सेना, चंद्र प्रकाश सती, नंदाबल्लभ ढौंडियाल, महेश चंद्र नैनवाल, शिवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।