फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   By December 30 thousand jobs goal: CM

दिसंबर तक 30 हजार नौकरियां देने का लक्ष्य : सीएम

Tue, 15 Nov 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Tue, 15 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
By December 30 thousand jobs goal: CM
फीता काटते सीएम - फोटो : अमर उजाला
 मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि खेती बाड़ी और अन्य तरह के कार्य करने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों को सरकार एक लाख रुपए का अनुदान देगी। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और महिलाएं ही सही मायने में परिवर्तन ला सकती हैं। जिला पंचायत अल्मोड़ा द्वारा 3.49 करोड़ रुपए की लागत से बने भवन के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक साल के भीतर 30 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। जिसमें से अभी तक 16 हजार नौकरियां दी जा चुकी हैं। इसके अलावा 50 हजार युवाओं को प्रशिक्षित करके स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। उन्होंने जिला पंचायत को 50 लाख रुपये का अनुदान देने की भी घोषणा की। उन्होंने द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र में कनल गांव के समीप गगास नदी में 1.14 करोड़ रुपए लागत से निर्माणाधीन गर्डर पैदल पुल का भी शिलान्यास किया। 
विज्ञापन



इस मौके पर मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि आज युवा पीढ़ी के लिए बहुत सी चुनौतियां हैं। युवा ही राज्य को हर क्षेत्र में आगे बढ़ा सकते हैं। सरकार जहां एक तरफ युवाओं को सरकारी नौकरी दे रही है वहीं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 50 हजार युवाओं को विभिन्न तरह के व्यवसायिक प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस बात पर चिंता जताई कि गांव की पूंजी शहर में आ रही है, लेकिन होना यह चाहिए कि गांव का उत्पादन शहर में आए जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो। उन्होंने कहा हर एक महिला स्वयं सहायता समूह के खाते में पांच-पांच हजार रुपए जमा करने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने जिला पंचायत, नगर निगम और नगर पंचायतों को भी आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया। पंचायतों की परिसंपत्तियों का आकलन करके आय बढ़ाने के लिए योजनाएं तैयार करनी होंगी। 
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने वनों को आग से बचाने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल और विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक ए पटनायक और उनकी टीम के संयुक्त प्रयासों से बनाए गए विवेक चूल्हा और पिरूल से कोयला बनाने के कार्य का भी शुभारंभ किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे वनों में आग की घटनाओं पर विराम लग सकेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा ने मुख्यमंत्री हरीश रावत और अन्य सभी लोगों का आभार जताया। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि पंचायतों के मजबूत होने से ही गांवों का तेजी से विकास होगा। इस मौके पर विधायक मदन बिष्ट, पूर्व विधायक करन मेहरा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, पर्यावरण मित्र आयोग उपाध्यक्ष सिकंदर पवार, राजेंद्र बाराकोटी, अख्तर हुसैन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पीतांबर पांडे आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में चंपावत के जिला पंचायत अध्यक्ष कुशाल सिंह अधिकारी, दुग्ध संघ अध्यक्ष दीप सिंह डांगी, दिनेश कुंजवाल,  पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, केवल सती, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह रावत, राजेंद्र सिंह किरौला, नारायण सिंह रावत, कमला बिष्ट, गजेंद्र सिंह नेगी, राधा पांडे, अशोक पांडे, पान सिंह अधिकारी, प्रीति बिष्ट, लता तिवारी, मोहन सिंह सिंगवाल आदि के अलावा जिलाधिकारी सविन बंसल, एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर, सीडीओ जेएस नगन्याल, एडीएम केएस टोलिया, एसडीएम विवेक राय,डीडीओ मो. असलम आदि मौजूद थे। संचालन जिला पंचायत सदस्य बालम भाकुनी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed