{"_id":"58a0a78f4f1c1b5733d84459","slug":"by-2022-the-work-will-be-every-hand-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"2022 तक हर हाथ को काम दिया जाएगा : रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2022 तक हर हाथ को काम दिया जाएगा : रावत
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Sun, 12 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
जनता को संबोधित करते सीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र के बाड़ेछीना में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में बाड़ेछीना में जनसभा की। कहा वह उत्तराखंड को पिछले ढाई साल से आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य बनाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने उन्हें काम नहीं करने दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अल्प समय में ही देश के छह चुनिंदा राज्यों में शामिल हो गया है।
2020 तक राज्य के प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को रोजगार दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने 2022 तक हर हाथ को काम देने का वादा किया। सीएम ने कहा कि केंद्र की सरकार उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों से बौखला गई है।
बाड़ेछीना जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए रावत ने कहा कि हमारी मेहनत से बोई फसल को काटने के लिए दिल्ली से पूरी फौज आजकल उत्तराखंड में डेरा जमाए है।
विज्ञापन
जब राज्य आपदा से पीड़ित था तब इनमें से किसी ने भी अपनी सूरत नहीं दिखाई। रावत बोले- मोदी जी कहते हैं कि उत्तराखंड में हरदा टैक्स देना पड़ता है हरीश रावत उत्तराखंड की जनता के दिलों में रहता है उनका प्यार, मोहब्बत और आर्शीवाद ही हरदा टैक्स है। विधायक मनोज तिवारी ने भैंसियाछाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा कराए गए करोड़ों के विकास कार्यों की जानकारी दी। वहां पर ब्लॉक प्रमुख हरीश बनौला, जिलाध्यक्ष पूरन रौतेला, धरम सिंह मेहरा, कैप्टन पूरन सुप्याल, केवल सती, पंकज वर्मा आदि थे।