{"_id":"5f33d7aa8ebc3e61e34d6464","slug":"businessmen-will-get-ten-thousand-loans-at-a-discount-almora-news-hld3930988161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका क्षेत्र के फड़ व्यवसायियों को छूट पर मिलेगा दस हजार ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका क्षेत्र के फड़ व्यवसायियों को छूट पर मिलेगा दस हजार ऋण
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोरोना महामारी के चलते फड़ व्यवसायियों का व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत इन व्यवसायियों को व्यवसाय संचालित करने के लिए 10-10 हजार रुपये ऋण मिलेगा। जिसमें उन्हें ब्याज में नौ फीसदी छूट मिलेगी, ताकि वह अपना व्यवसाय पटरी पर ला सकें।
नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत कई फड़ व्यवसायी मार्गों के किनारे फड़ लगाकर व्यवसाय करते हैं। यह व्यापारी फल, सब्जी, हॉजरी, जूते-चप्पल, कपड़े आदि के फड़ लगाकर गुजारा करते हैं। कोरोना महामारी के दौर में अन्य व्यवसायियों के साथ ही फड़ व्यवसायियों के कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। ऐसे फड़ व्यवसायियों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना शुरू कर राहत दी है। अल्मोड़ा नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत 87 फड़ व्यवसायी पंजीकृत हैं, जिन्हें पीएम स्वनिधि योजना का लाभ मिलेगा।
पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि इस योजना के तहत पंजीकृत प्रत्येक फड़ व्यवसायी को 10-10 हजार रुपये का बैंक ऋण मिलेगा। जिसमें उसे ब्याज में नौ फीसदी छूट मिलेगी। ब्याज में सात फीसदी छूट केंद्र सरकार और दो फीसदी राज्य सरकार दे रही है। उन्होंने बताया कि शहर के सभी फड़ व्यवसायियों को योजना की जानकारी देकर आवेदन फार्म उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अब तक योजना का लाभ लेने के लिए नौ फड़ व्यवसायियों ने पालिका में आवेदन किया है। पालिका कार्यालय से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पोर्टल में उनके आवेदन भरकर संबंधित बैंकों को भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकृत फड़ व्यापारियों को आधार कार्ड की फोटो कापी, बैंक डिटेल, फोटो आदि कागजात देने होंगे। लाभार्थियों को यह ऋण एक साल के भीतर बैंक को चुकाना होगा।