{"_id":"5a7c88e54f1c1b8f268b8d49","slug":"businessmen-scam-the-branch-manager-of-sbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने एसबीआई के शाखा प्रबंधक को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने एसबीआई के शाखा प्रबंधक को घेरा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
बैंक शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
धौलछीना बाजार में एक साल से भी अधिक समय से खराब पड़ा एसबीआई का एटीएम आज तक ठीक नहीं किया जा सका है। नाराज व्यापारियों और क्षेत्र के लोगों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में बंद पडे़ एटीएम के कारण हो रही परेशानी को लेकर एसबीआई के शाखा प्रबंधक के माध्यम से क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन भेजा। इस दौरान उन्होंने शाखा प्रबंधक का घेराव कर एटीएम के कारण स्थानीय व्यवसायियों, भूतपूर्व सैनिकों, पर्यटकों और बैंक उपभोक्ताओं को भारी परेशानी पर चिंता जताई और एटीएम को तुरंत ठीक करने की मांग की। उन्होंने 25 फरवरी तक एटीएम ठीक नहीं होने पर बैंक में तालाबंदी की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
धौलछीना बाजार में एसबीआई का एक मात्र एटीएम है। बीते 24 अगस्त 2016 को चोरों ने एटीएम में तोड़फोड़ कर नकदी चोरी का प्रयास किया था। नाकाम होने पर चोर एटीएम में तोड़फोड़ कर फरार हो गए थे। तब से 15 माह बीत गए, लेकिन एटीएम को ठीक नहीं किया जा सका। व्यापार मंडल अध्यक्ष दरबान सिंह रावत के नेतृत्व में बैंक पहुंचे व्यापारियों ने प्रबंधक का घेराव कर शीघ्र एटीएम को ठीक करने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बैंक में हर रोज ग्राहकों की भीड़ लग रही है लेकिन स्टाफ की कमी के कारण लोगों को दिक्कतें आ रही हैं। व्यापारियों ने बताया कि लगभग 35 से अधिक राजस्व गांवों का यह एकमात्र बैंक है। ऐसे में नकदी निकालने और जमा करवाने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पडता है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि 25 फरवरी तक बैंक का एटीएम ठीक नहीं किया गया तो 26 फरवरी को बैंक में तालाबंदी कर दी जाएगी। ज्ञापन देने वालों में जगदीश मलवाल, ठाकुर महरा, मोहन सिंह जीना, प्रताप जीना, मधन सिंह बिष्ट, चन्दन सिंह महरा, हेमूू महरा, राजू बोरा, हरीश रावत, गोपाल पिलख्खाल आदि लोग शामिल रहे। इधर शाखा प्रबंधक विजय कुमार गुप्ता ने समस्या का शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
