{"_id":"5d9f6e638ebc3e93dc48046c","slug":"buses-in-election-duty-passenger-upset-almora-news-hld359922811","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसें चुनाव ड्यूटी में यात्रियों की हुई फजीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसें चुनाव ड्यूटी में यात्रियों की हुई फजीहत
विज्ञापन
अल्मोड़ा केमू स्टेशन में बस का इंतजार करते यात्री।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। द्वितीय चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन ने तीन सौ से अधिक वाहन अधिग्रहीत किए हैं। जिससे बृहस्पतिवार को परिवहन निगम की दो बस सेवाएं नहीं चलीं। वहीं केमू की कई रूटों पर आधी बस सेवाएं संचालित हो सकीं। लोगों को काफी देर तक बसों की इंतजारी करने के बाद वाहन नहीं मिलने पर टैक्सियों में महंगा किराया देकर गंतव्य को जाना पड़ा।
भैंसियाछाना, ताड़ीखेत, चौखुटिया, द्वाराहाट विकासखंडों में शुक्रवार 11 अक्तूबर को मतदान होना है। जिसके लिए प्रशासन ने वाहनों का अधिग्रहण कर रखा है। जिससे चलते बसें और टैक्सियों की कमी बनी रही। बृहस्पतिवार को परिवहन निगम की टनकपुर और रानीखेत-दिल्ली बस सेवाएं संचालित नहीं हो सकीं।
वहीं केमू की बागेश्वर, रानीखेत, हल्द्वानी समेत विभिन्न रुटों पर संचालित आधी बस सेवाएं ही चलीं।
यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए स्टेशन में बसों के पहुंचते ही सीट लेने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिन लोगों को बसों में सीट नहीं मिली वह यात्री टैक्सियों में महंगा किराया देकर गंतव्य को रवाना हुए। वहीं कई लोग मतदान करने के लिए अपने-अपने गांवों को भी गए। उधर सोमेश्वर क्षेत्र में भी बसों की कमी बनी रही। क्षेत्र से इक्का-दुक्का बस सेवाएं ही संचालित होने से उनमें काफी भीड़ रही।