{"_id":"6722718f76527c34800b590d","slug":"bus-service-started-on-kakdighat-delhi-route-passengers-and-devotees-will-get-relief-almora-news-c-232-1-shld1003-119545-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: काकड़ीघाट- दिल्ली रूट पर बस सेवा शुरू, यात्रियों, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: काकड़ीघाट- दिल्ली रूट पर बस सेवा शुरू, यात्रियों, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत
Wed, 30 Oct 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। काकड़ीघाट- दिल्ली रूट पर बस सेवा शुरू हो गई है। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही श्रद्धालु कर्कटेश्वर महादेव मंदिर और स्वामी विवेकानंद की तपोस्थली आदि के दर्शन कर सकेंगे।
नीब करौली आश्रम के मुख्य पुजारी आंनद गैड़ा, विवेकानंद सेवा समिति के अध्यक्ष हरीश चंद्र परिहार, बिशन सिंह कनवाल, दिलीप सिंह बोहरा, गोपाल सिंह कनवाल ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर बस सेवा का शुभारंभ किया। विवेकानंद सेवा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि बस सेवा शुरू होने से दिल्ली सहित अन्य महानगरों से आए श्रद्धालु और पर्यटक नीब करौली आश्रम, स्वामी विवेकानंद की तपोस्थली काकड़ीघाट, कर्कटेश्वर महादेव मंदिर का दर्शन भी कर सकेंगे। बस का संचालन निजी कंपनी ने कर रही है। यहां जगमोहन जीना, महेंद्र कनवाल, अमित कनवाल, रमेश कांडपाल,गोपाल नेगी, सुनील कांडपाल आदि मौजूद रहे।