{"_id":"68505cab7c74288a3e0ccef6","slug":"bumper-transfer-of-revenue-sub-inspectors-in-almora-almora-news-c-232-1-ksp1005-129539-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा में राजस्व उप निरीक्षकों के बंपर तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा में राजस्व उप निरीक्षकों के बंपर तबादले
Mon, 16 Jun 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में लंबे समय से जमे 72 राजस्व उप निरीक्षकों के डीएम ने तबादले कर दिए हैं। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि राजस्व उप निरीक्षक ( पटवारी) सेवा नियमावली 2013 यथा संशोधित 2015 में प्रावधान है कि कोई भी राजस्व उप निरीक्षक एक ही पटवारी क्षेत्र में तीन वर्ष से अधिक समय तक और एक ही परगना में पांच वर्ष से अधिक समय तक निरंतर नहीं रह सकता।
नियमावली और जनहित को ध्यान में रखकर स्थानांतरण किए गए हैं। नियमावली के तहत 72 ऐसे राजस्व उप निरीक्षक जो एक ही स्थान पर लंबे समय से कार्यरत हैं। इन सभी का ट्रांसफर नियमावली में निहित प्रावधानों के तहत किया गया है। कई बार लोगों की भी यह शिकायत रहती थी कि लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे हुए राजस्व कार्यों को प्रभावित करते हैं और लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से प्रशासन के कार्यों में दक्षता आएगी तथा कार्य प्रभावित नहीं होंगे।