{"_id":"6abfed365575e3ac880c6b9f","slug":"buildings-and-traditional-water-sources-naulas-affected-by-road-cutting-will-be-assessed-almora-news-c-232-1-alm1019-149431-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सड़क कटिंग से प्रभावित भवनों और नौलों का होगा आकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सड़क कटिंग से प्रभावित भवनों और नौलों का होगा आकलन
Fri, 02 Oct 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-कर्नाटक खोला-रेलापाली लिंक मोटर मार्ग निर्माण के दौरान हुई कटिंग से प्रभावित दो भवनों, नौलों और रास्तों की समस्या को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पार्षद अमित साह मोनू ने प्रभावित लोगों की समस्या जिलाधिकारी अंशुल सिंह के समक्ष रखी थी। डीएम ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को लोनिवि के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता ने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित दो भवनों को हुए नुकसान का जायजा लिया और कहा कि नियमानुसार नुकसान का आकलन कर मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने सड़क कटिंग से क्षतिग्रस्त नौलों, रास्तों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की समस्या भी बताई। अधिकारियों ने इनके सुधारीकरण का भरोसा दिया। निर्माण के दौरान फैली मिट्टी के निस्तारण की कार्रवाई भी की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पार्षद अभिषेक जोशी, नरेंद्र बिष्ट समेत लोनिवि अधिकारी मौजूद रहे।