फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Build a road or indefinite fast

सड़क बनाओ वरना आमरण अनशन

Tue, 17 Nov 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो /अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 17 Nov 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन

पैसिया-गड़कोट और मुनड़ा-भीताकोट सड़कों का निर्माण कार्य लंबे समय बाद भी शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों ने रोष जताया है। उन्होंने एसडीएम एन नबियाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं होने पर एक दिसंबर से आमरण अनशन करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


ज्ञापन में कहा है कि 2005 में  पैसिया-गड़कोट और मुनड़ा-भीताकोट मोटर मार्ग स्वीकृत हुए थे। दो बार सर्वे होने के बाद भी सड़कों के निर्माण के लिए अब तक टेंडर नहीं हो सके हैं। सड़क के अभाव में ग्रामीणों को आठ किमी की दूरी पैदल चलनी पड़ती है।
विज्ञापन


 गंभीर रोगियों को डोली में सड़क तक लाया जाता है। कई बार यह रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। सड़क के अभाव में काश्तकारों द्वारा उगाई गई मिर्च, अदरक, सब्जियां आदि मंडी नहीं पहुंच पाती है। इस कारण उन्हें फसल का उचित दाम नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं होने पर एक दिसंबर से आमरण अनशन करने की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में प्रधान आनंदी देवी, जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत, प्रधान जयपाल सिंह, त्रिलोक सिंह, चंचल सिंह, कुबेर सिंह, मदन सिंह, शिवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, गीता देवी, माया देवी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed