{"_id":"5dce9d228ebc3e54d805fdca","slug":"btkit-students-perform-well-in-competition-2019-ranikhet-news-hld3640732130","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल स्पर्धा में बीटीकेआईटी के छात्र छात्राओं का दमदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल स्पर्धा में बीटीकेआईटी के छात्र छात्राओं का दमदार प्रदर्शन
विज्ञापन
बीटीकेआईटी में खेल स्पर्धा के समापन अवसर पर विभिन्न स्पर्धा के अव्वल प्रतिभागी। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटीकेआईटी) में दो दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं ‘स्पर्धा 2019’ संपन्न हो गई हैं। संस्था के निदेशक डॉ .प्रो. बीएम मिश्रा ने खेलकूद प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया।
क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अरविंद भट्ट ने बताया कि बालकों की वालीबॉल प्रतियोगिता में चतुर्थ वर्ष की टीम ने 25-14, 25-18 और 25-13 से तृतीय वर्ष की टीम को पराजित किया। बैडमिंटन में आशीष चौहान ने 21-19 और 21-16 से अजय प्रकाश को हराया।
बैडमिंटन डबल्स में चतुर्थ वर्ष की प्रियंका पाल और अपूर्वा बिष्ट ने इंदू भंडारी और सुरभि रौतेला को 11-21,13-21 से पराजित कर फाइनल में जीत दर्ज की। एकल फाइनल में प्रियंका पाल ने शिवानी रावत को हराया। बालिका वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ में पारितोषिका परिहार ने प्रथम, सीमा प्रसाद ने द्वितीय तथा प्रेरणा खोलिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में रक्षा पंत ने प्रथम, प्रियंका पाल ने द्वितीय और सीमा प्रसाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
बालकों की क्रॉस कंट्री दौड़ में ललित गोस्वामी ने प्रथम, जितेंद्र सिंह ने द्वितीय और संगम सिंह नगरकोटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालकों की 100 मीटर दौड़ में अमन टम्टा, अंकुर गिरी और अर्जुन सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। शतरंज में तरुण सिंह मेर और अंकिता जोशी प्रथम और सौम्यता पांडेय और हनुवेंद्र पांडेय द्वितीय रहे। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी डीएस बिष्ट, प्रो.लता बिष्ट, डॉ.आरके. पांडेय, एके शर्मा, चारू तिवारी, आरसी जोशी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।