फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BSP memorandum submitted

नियुक्ति में हुई धांधली की जांच हो 

Tue, 26 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 26 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
BSP memorandum submitted
बसपा ने सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने आर्य कन्या इंटर कालेज अल्मोड़ा में प्रवक्ताओं की नियुक्ति और समायोजन में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर मामले की जांच करने की मांग की है। उन्होंने जांच नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि आर्य कन्या इंटर कालेज अल्मोड़ा में पूर्व में हुई नियुक्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी नहीं की गई।

विज्ञापन


नियमानुसार पचास प्रतिशत पद सीधी भर्ती और पचास प्रतिशत पद संस्था में प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी में कार्यरत शिक्षकों में से पदोन्नति द्वारा भरे जाने थे, लेकिन इसका पालन नहीं हुआ। नियुक्ति में वसूली का भी आरोप लगाया गया है। उन्होंने मामले की जांच नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में बसपा नगर अध्यक्ष संजय साह रिक्खू, वरिष्ठ बसपा नेता शेखर लखचौरा, चंदन लाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed