फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BSNL to woo its customers with e-SIM service

Almora News: ई सिम सेवा से अपने उपभोक्ताओं को रिझाएगा बीएसएनएल

Mon, 01 Dec 2025 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 01 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
BSNL to woo its customers with e-SIM service
अल्मोड़ा। भारत संचार निगम (बीएसएनएल) ने अपने उपभोेक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए ई सिम सेवा लांच की है। इससे उपभोक्ताओं बगैर मोबाइल फोन के स्लॉट पर सिम लगाए ही मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध होगा। प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों उपभोक्ता इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन


बीएसएनएल ने अपने उपभोक्ताओं को रिझाने के लिए ई सिम सेवा की शुरूआत की है। खास बात यह है कि इस सेवा का लाभ लेने के लिए मोबाइल पर सिम लगाने को झंझट नहीं होगा। कॉल और इंटरनेट की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। बीएसएनएल प्रचालन क्षेत्र के अवर दूर संचार अधिकारी हरीश तिवारी ने बताया कि हल्द्वानी में इस सेवा का ट्रायल लिया गया। इसमें यह सेवा हर मानकों पर खरी उतरी। बताया कि इस सेवा का प्रयोग वहीं उपभोक्ता कर सकेंगे जिनके मोबाइल में ई सिम सपोर्ट करेगा। ई सिम कन्वर्जन फिलहाल कार्यालय और अधिकृत फ्रैंचाइजी के माध्यम से ही कराया जा सकेगा।
विज्ञापन






ई सिम के लाभ



- फिजिकल सिम की तरह खोने या चोरी नहीं हो सकती, क्योंकि यह मोबाइल डिवाइस के अंदर ही एंबेडेड रहती है।

- मोबाइल खोने पर ई सिम का दुरुपयोग करना संभव नहीं होता।

- ई सिम सपोर्ट वाले मोबाइल में एक फिजिकल सिम और एक ई सिम दोनों का उपयोग किया जा सकता है,
- क्यूआर कोड स्कैन कर ई सिम सक्रिय हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed